Move to Jagran APP

तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम् में विधि-विधान से मनाई गई रामनवमी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्री वेंकटेश्वरास्वामी तिरूपति बालाजी मंदिर में रविवार को रामनवमी पूरे विधि-विधान से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:28 AM (IST)
तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम् में विधि-विधान से मनाई गई रामनवमी
तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम् में विधि-विधान से मनाई गई रामनवमी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

श्री वेंकटेश्वरास्वामी तिरूपति बालाजी मंदिर में रविवार को रामनवमी पूरे विधि-विधान से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित रामनवमी उत्सव में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज का पूजन कर सुख-संपत्ति एवं शांति की कामना की। रामनवमी उत्सव को लेकर मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया था। सुबह आरती के साथ शुरू हुए पूजन कार्यक्रम देर सांय तक जारी रहे।

रामनवमी उत्सव के अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने सुबह उत्सव मूíतयों का अभिषेक किया। इस मौके पर भगवान की मूíतयों को दूध, दही, हल्दी, चंदन, जल और शहद से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात उत्सव मूíतयों का अलंकार किया गया। शाम को माता सीता और श्रीराम कल्याणोत्सव मनाया गया। इस मौके पर खास पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना में शहर भर से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भगवान राम और माता सीता की मूíतयों का खास पूजन किया गया। कल्याणोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव फाइनेंस एसएस प्रसाद भी पहुंचे। उनके साथ डीसी डॉ. एसएस फुलिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के प्रशासक प्रेम चंद ने बताया कि रामनवमी पर उत्सव का आयोजन किया गया था। इस उत्सव में पहुंचे शहर भर के श्रद्धालुओं ने भगवान राम का पूजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.