तीन खिलाड़ियों का जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
पानीपत के समालखा में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र पहुंचने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला वुशु संघ के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह ने फूल माला डालकर स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पानीपत के समालखा में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र पहुंचने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला वुशु संघ के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह ने फूल माला डालकर स्वागत किया। जिला वुशु संघ के महासचिव एवं कोच संतोष पासवान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर विश्व प्रतियोगिता में जिला कुरुक्षेत्र व द्रोणाचार्य स्टेडियम के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, व 8 कांस्य पदक जीते। विजेता रहे खिलाड़ियों में विभिन्न भार वर्गो में रिषभ, माफी, नेहा व तनु ने स्वर्ण पदक जीता। गुरुकुल के अमन, रितिक व रोहित ने रजत पदक जीता। आर्यन, चिराग, राकेश, जैसमीन, मन, खुशी दांडा व पल्लवी ने कांस्य पदक जीता।
पासवान ने बताया कि इनमें से तीन खिलाड़ियों का चयन 14 से 20 सितंबर को होने वाली जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें रिषभ बरसोड, माफी व नेहा का चयन जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये कुरुक्षेत्र के तीन खिलाड़ी हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला वुशु संघ के वरिष्ठ उप प्रधान ललित चावला, उप प्रधान सुदेश पाल, उमा शंकर दास आदि उपस्थित रहे।