अवैध रूप से शराब बेचते तीन को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर अंकुर मौर्या वासी सरोढा उत्तर प्रदेश को शर्मा मार्किट रेलवे रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। उसके कब्जे से आठ बोतल ठेका शराब देशी बरामद की है।
एक अन्य मामले में थाना कृष्णा गेट पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर अनोख सिंह वासी फौजी कॉलोनी को सन्निहित सरोवर पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचते काबू किया है। उसके कब्जे से छह बोतल ठेका शराब देशी बरामद की है।
एक अन्य मामले में थाना शाहाबाद पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर धनंजय कुमार वासी रानी चक्क जिला गया बिहार हाल वासी दयाल नगर शाहबाद को दयाल नगर शाहबाद में अवैध रूप से शराब बेचते काबू किया है। उसके कब्जे से नौ बोतल ठेका शराब देशी बरामद की हैं।