यूथ फॉर नेशन मैराथन के लिए लोगों का कराना पड़ेगा पंजीकरण
रन फार यूथ-यूथ फार नेशन की मैराथन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। इस मैराथन में 40 से ज्यादा वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सभी वर्गों के लोगों को प्रशासन की वेबसाइट दरनफॉरयूथडाटकॉम व नेशनलयूथडेडाटईन पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
रन फार यूथ-यूथ फार नेशन की मैराथन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। इस मैराथन में 40 से ज्यादा वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सभी वर्गों के लोगों को प्रशासन की वेबसाइट दरनफॉरयूथडाटकॉम व नेशनलयूथडेडाटईन पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इस मैराथन के लिए 12 जनवरी को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में एकत्रित होने का समय निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय युवा दिवस के प्रत्येक क्षण को यादगार बनाने एवं सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर डीसी धीरेंद्र खड़गटा और एसपी आस्था मोदी कमान संभाले हुए है। डीएसपी मुख्यालय ममता सौदा ने मंगलवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया है। हर वर्ष स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न इंडोर और आउटडोर गतिविधियों के माध्यम से इसे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। हरियाणा सरकार राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला मुख्यालयों एवं अन्य स्थानों पर 3, 5 और 10 किलोमीटर दूरी का रन फॉर यूथ का आयोजन कर रही है। इसका थीम यूथ फॉर नेशन होगा। इसी दिन 10 बजे यूथ टाउनहॉल भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रत्येक जिले के उच्च नेतृत्व क्षमता वाले 300 किशोरों और नवयुवकों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन में अपना पंजीकरण कराने के लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।