Move to Jagran APP

.. तो फिर कुंभ राशि के खाते में चला जाएगा कुरुक्षेत्र लोकसभा का टिकट

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र हर तरफ चुनाव की ही चर्चा है। आम आदमी हो या खास। इन दिनों उम्मीदवारों के कयासों के कश लगाता दिख रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:41 AM (IST)
.. तो फिर कुंभ राशि के खाते में चला जाएगा कुरुक्षेत्र लोकसभा का टिकट
.. तो फिर कुंभ राशि के खाते में चला जाएगा कुरुक्षेत्र लोकसभा का टिकट

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हर तरफ चुनाव की ही चर्चा है। आम आदमी हो या खास। इन दिनों उम्मीदवारों के कयासों के कश लगाता दिख रहा है। आम लोकसभा चुनाव को लेकर बने चुनावी माहौल में शुक्रवार को भाजपा के दो विधायक और एक राज्यमंत्री टिकटों के समीकरणों पर चर्चा करते दिखे। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा औरलाडवा विधायक पवन सैनी के एक प्रेस कान्फ्रेंस में साथ थे। इसके बाद उम्मीदवारों और दावेदारों का चर्चा शुरु हो गए। साथ ही चाय भी आ गई। फीकी चाय की चुस्कियों के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा से सैनी समाज के किसी नेता का नाम सबसे ऊपर चलने पर लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी की ओर देखते हुए थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लोकसभा के संभावित उम्मीदवार सामने खड़े हैं। इस पर सैनी मंद-मंद मुस्काए। सुधा ने इसे भी चुटकी में लिया। बोले, देखो इनके हाव-भाव भी अब सांसद वाले हो गए हैं। यह चर्चा और भी रोचक हो गई, जब राज्यमंत्री ने भी चुटकी। मजाक-मजाक में थानेसर विधायक सुभाष सुधा बोले कि कुरुक्षेत्र से कुंभ राशि का खाता खुल जाएगा। हालांकि उन्होंने अपने आपको लोकसभा का उम्मीदवार बताने से इंकार किया है। हंसी-मजाक यह दौरा एक घंटे से भी ज्यादा चला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.