Move to Jagran APP

भारतीय योग संस्थान का कार्य सराहनीय : सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूर्व आइएएस रोशन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय योग संस्थान पूरे दे

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 03:00 AM (IST)
भारतीय योग संस्थान का कार्य सराहनीय : सैनी
भारतीय योग संस्थान का कार्य सराहनीय : सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूर्व आइएएस रोशन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय योग संस्थान पूरे देश में न केवल स्वास्थ्य के रूप में, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ आचार-विचार और शुद्धि के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी सत्य व अ¨हसा के पुजारी थे। उन्होंने देश प्रेम से ओतप्रोत गीत ऐ मेरे प्यारे वतन. सुनाकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

रोशन लाल सैनी बतौर मुख्यातिथि भारतीय योग संस्थान की कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा झांसा रोड ¨जदल पार्क में 51वां योग दिवस समारोह किया गया। रोशन लाल सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात शंख ध्वनि से सामूहिक योगाभ्यास विधिवत आरंभ हुआ। मुख्यातिथि ने भारतीय योग संस्थान के योग शिविरों की प्रशंसा की और खुद भी योग से जुड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों को स्वाध्याय, खान-पान और आत्म¨चतन के विषय में भी विचार व्यक्त किए। संरक्षक गो¨बद लाल सेतिया ने भारतीय योग संस्थान द्वारा 6 देशों व भारत के 21 राज्यों में चल रहे योग संस्थानों के बारे में बताया। जिला प्रधान मान ¨सह ने बताया कि योग दिवस पर योग केंद्रों के संख्या का विस्तार किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र अर्बन जिले का गठन किया गया है और मनजीत ¨सह बेदी की अध्यक्षता में जिला कमेटी गठित की गई है। इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर वातावरण को देशभक्तिमय बनाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मसरोवर क्षेत्र के प्रधान फतेहचंद पांचाल ने सूक्ष्म क्रिया कराते हुए लंबे श्वास और गायत्री मंत्र का अभ्यास कराया। सादिका सुमन तोमर ने त्रिकोण आसन, भुजंग आसन, मकरासन करवाया। सीमा संागवान, मीना सैनी, एमआर सैनी ने शवासन, ¨सहासन तथा हंसी की क्रियाएं कराई। इसी के साथ रामकरण व रमेश शर्मा ने अलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम कराया। इसके अलावा देवीदयाल सैनी, कांता देवी, ऊषा शर्मा, भूजेंद्र प्रसाद व केएल मनचंदा ने भी योग की क्रियाएं कराई।संस्थान की प्रगति के बारे में बताते हुए गो¨वदलाल सेतिया ने कहा कि इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग से जोड़ना है और ऐसे कार्यकत्र्ताओं का निर्माण करना है, जो कर्मठता से लोगों में योग की अलख जगाएं। इस मौके पर डॉ. मुनीष कुकरेजा, हरि राम जोशी, सतीश शर्मा ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मंच का संचालन गुलशन ग्रोवर और डॉ. शांत कौशिक ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न योग कक्षाओं के क्षेत्रीय प्रधान और साधक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.