श्रीकृष्ण कृपा समिति की ओर से किया गीता का पाठ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से शनिवार को स
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
श्री कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से शनिवार को सेक्टर-5 में सुनील राणा के निवास स्थान पर गीता का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, प्रसिद्ध भजन गायक लख¨वद्र ¨सह लक्खा, सतीश डोगरा, विनीत खुराना ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा से संबंधित भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति की ओर से रामकुमार शर्मा, केसी कत्याल तथा रामकुमार एएसआई ने सुनील राणा परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, कौशल राणा, सुभाष नरुला, अनीता शर्मा, हिमांशु शर्मा, राहुल, शशि, भरत भारद्वाज, गिरवर शर्मा, कृष्ण शर्मा, अतुल भारद्वाज, केके कौशल, शुभम मित्तल, विजय नरूला, सविता वत्स, मीनाक्षी नरूला, तिलक राज धमीजा, काव्य नरूला, राजबाला शर्मा, ज्ञानचंद मेहता, रमाकांत शर्मा, तरुण धमीजा, राम किशन मेहता सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गीता पाठ एवं संकीर्तन में भाग लिया। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।