एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ दूसरे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम चौथे स्थान पर रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
16 से शुरू होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता
इसी खेल मैदान में 16 से 20 दिसंबर तक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें देश भर के चारों जोन से 16 टीमें भाग लेंगी। छोटी बच्ची के हाथों टीम को कराया सम्मानित
महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्म्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि भी सामान्य लड़कियों को बनाया। मुख्य अतिथि आठ साल की स्वरा को बनाया गया और 14 साल की तेजस्वी को विशिष्ट अतिथि बनाया। इनके हाथों विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कराई गई। इस मौके पर राज सिंह, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. महेंद्र, वॉलीबॉल कोच राजेश, रेसलिग कोच रमेश चंद, मस्तान सिंह और राजपाल मौजूद रहे।