Move to Jagran APP

राष्ट्र का गौरव है गीता ज्ञान संस्थानम : प्रो. रामबिलास शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM (IST)
राष्ट्र का गौरव है गीता ज्ञान संस्थानम : प्रो. रामबिलास शर्मा
राष्ट्र का गौरव है गीता ज्ञान संस्थानम : प्रो. रामबिलास शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गुफा के रूप में बनाई गई गीता पर आयोजित इस इस प्रदर्शनी की शिक्षा मंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी गऊ और गीता के प्रति समर्पित हैं। इस प्रदर्शनी में जहां गीता के उपदेशों को दर्शाया गया है, वहीं स्वतंत्रता संग्राम में गीता की प्रासंगिकता को भी दिखाया गया है। प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्वामी ज्ञानानंद के साथ पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इसे स्थाई रूप से ही चलाए रखा जाए। स्वामी ज्ञानानंद ने शिक्षा मंत्री को गीता ज्ञान संस्थानम में बनने वाली परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि संस्थान में दुनिया भर गीता पर हुए शोध का संकलन किया जाएगा ताकि गीता पर शोध करने वालों को सामग्री उपलब्ध हो सके। गीता का विशाल संग्राहलय व पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। इसी के साथ-साथ गीता गुरुकुल की स्थापना की जाएगी और गीता पर शोध करने वालों के लिए आवासीय भवन भी निर्माणाधीन हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.