Move to Jagran APP

हड़ताल का मिला-जुला असर, रोडवेज और स्वास्थ्य सेवाएं रही बहाल

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। रोडवेज स्वास्थ्य विभाग और बिजली कार्यालयों में इस हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिखा। दिन भर सड़कों पर हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ती रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:33 AM (IST)
हड़ताल का मिला-जुला असर, रोडवेज और स्वास्थ्य सेवाएं रही बहाल
हड़ताल का मिला-जुला असर, रोडवेज और स्वास्थ्य सेवाएं रही बहाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। रोडवेज, स्वास्थ्य विभाग और बिजली कार्यालयों में इस हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिखा। दिन भर सड़कों पर हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ती रही। हालांकि बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल के चलते 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी महासंघ और इंटक से जुड़ी यूनियनों के पदाधिकारियों ने हड़ताल पर रहकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी यूनियनों के पदाधिकारियों ने नगर परिषद थानेसर में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जन संघर्ष मंच और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हॉस्टल मेस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन किया। हड़ताल के आह्वान के चलते दिन भर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। बरसात के चलते सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही भी कम रही।

सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्याक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। इससे देश भर के कर्मचारियों में रोष है। इसी के रोषस्वरूप कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, टूरिज्म, केडीबी, बिजली, हरियाणा बीज विकास निगम, वन, शिक्षा विभागों के पदाधिकारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल का अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन और छात्र संगठनों ने भी समर्थन किया। बरसात के कारण सभी विभागों के हड़ताली कर्मचारी व मजदूर नगर पालिका में एकत्रित हुए और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान सुभाष गुंसर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया। इस मौके पर कुंटिया के पूर्व प्रधान मान सिंह, सीटू के जिला प्रधान भीम सिंह, एआईयुटीयूसी से राज कुमार, मनरेगा यूनियन से नरेश कुमार, एसकेएस सचिव जसमेल श्योकंद, सुरेश गुड्डा, संत कुमार, जन संघर्ष मंच से सुदेश कुमारी, ऊषा, छात्र मोर्चे से अंकित मौजूद रहे। 60 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे

ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन के जिला संयोजक प्रीतम गोयत ने बताया कि 60 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हालांकि एसबीआइ और पंजाब नेशनल बैंक की कई शाखाएं खुली रहीं, लेकिन बरसात के चलते इनमें भी उपभोक्ता कम ही पहुंचे। हॉस्टल मेस वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हॉस्टल मेस वर्कर यूनियन ने हड़ताल का समर्थन कर रोष मार्च निकाला। यूनियन के प्रधान राम प्रकाश पाल और महासचिव सुभाष पारचा की अगुवाई में कर्मचारी क्रांति पार्क में एकत्रित हुए। इस मौके पर उपप्रधान अमन कुमार दुग्गल, कोषाध्यक्ष उमाशंकर कृष्ण सैनी, रूबी, मुकेश मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, भुवन चंद पांडे, राम भजन मौजूद रहे। रोडवेज के अधिकारियों ने संभाली कमान

कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे पर रोडवेज के अधिकारियों ने सुबह ही कमान संभाल ली थी। ट्रैफिक मैनेजर मेजर सिंह ने सुबह अपनी देख-रेख में बसों को रूट पर निकाला। दिन भर पुलिस ने भी बस अड्डों पर पैनी नजर रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.