जेल में बंदियों के बीच आपसी भाईचारा कायम करने का दिया संदेश
लव फॉर आल हेर्ट्ड फॉर नोन संस्था की ओर से जेल में हिदू-मुस्लिम बंदियों के बीच आपसी भाईचारा कायम करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता अकील अहमद सहारनपुरी ने जेल में अलग-अलग समुदायों व धर्मों के बंदियों को आपसी भाईचारा कायम रखने तथा ऐकेशवर के महत्व पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। जेल अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बंदियों को जेल में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक अपनी सजा व्यतीत करने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लव फॉर आल हेर्ट्ड फॉर नोन संस्था की ओर से जेल में हिदू-मुस्लिम बंदियों के बीच आपसी भाईचारा कायम करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता अकील अहमद सहारनपुरी ने जेल में अलग-अलग समुदायों व धर्मों के बंदियों को आपसी भाईचारा कायम रखने तथा ऐकेशवर के महत्व पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। जेल अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बंदियों को जेल में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक अपनी सजा व्यतीत करने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक ने जेल प्रशासन की ओर से अकील अहमद सहारनपुरी तथा उनकी संस्था की ओर से सदस्यों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी जेल में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने अनुरोध किया। इस मौके पर डीएसपी जेल जोगिद्र सिंह, रघुबीर सिंह व स्टाफ मौजूद रहा।