Move to Jagran APP

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखा

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के समय तापमान गिरकर महज 6.8 डिग्री सेल्सियस रह गया जबकि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक हल्की धूप रही लेकिन दोपहर के बाद आसमान पर बादल छा गए। इससे पहले सुबह के समय धुंध की वजह से दृष्टया कम हो गया। यही स्थिति सायं को भी हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:40 AM (IST)
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखा
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के समय तापमान गिरकर महज 6.8 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक हल्की धूप रही, लेकिन दोपहर के बाद आसमान पर बादल छा गए। इससे पहले सुबह के समय धुंध की वजह से दृष्टया कम हो गया। यही स्थिति सायं को भी हुई।

loksabha election banner

सुबह के समय धुंध का प्रभाव होने की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति मंद पड़ गई। हाइवे पर भी वाहनों का चक्का कम गति से घूमा। रेल यातायात पर भी धुंध का प्रभाव पड़ा और कई ट्रेने अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकल आई और मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिली। मगर दोपहर को आसमान पर बादल छा गए, जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई। सायं होते-होते लोगों के हाथ पांव ठिठुरने लगे और तापमान भी गिरने लगा। ठिठुरन बढ़ने की वजह से फास्ट फूड और सूप की रेहड़ी फड़ी वालों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं मौसम विभाग बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी के आसार जता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.