Move to Jagran APP

कच्चे कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि कर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत: डॉ.पवन सैनी

लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान मजदूर गरीब व कर्मचारियों सहित सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 06:44 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:44 AM (IST)
कच्चे कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि कर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत: डॉ.पवन सैनी
कच्चे कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि कर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत: डॉ.पवन सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब व कर्मचारियों सहित सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया है। यह सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है। हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर में कार्यरत हजारों कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है। वे सोमवार को सेक्टर-7 स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। डॉ.सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीसी रेट पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के मानदेय में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी एक मार्च 2019 से 29 फरवरी 2020 तक प्रभावी रहेगी। मानदेय में वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू करने के जारी कर दिए गए हैं। अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को अब 12710 रुपये के बजाय 13727 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक किया है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.