द मिलेनियम स्कूल में हुआ उपाधि एवं शपथ ग्रहण समारोह
द मिलेनियम स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर चारों सदनों के विद्यार्थियों को सदन प्रभार सौंपे गए। सर्वप्रथम अग्नि सदन के कैप्टन की घोषणा करते हुए गुरहरमन सिंह और वृंदा गुप्ता को यह कार्यभार सौंपा गया।
संवाद सूत्र, कुरुक्षेत्र : द मिलेनियम स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर चारों सदनों के विद्यार्थियों को सदन प्रभार सौंपे गए। सर्वप्रथम अग्नि सदन के कैप्टन की घोषणा करते हुए गुरहरमन सिंह और वृंदा गुप्ता को यह कार्यभार सौंपा गया। वायु सदन के जसकीरत सिंह और हरमन कौर को सदन प्रभार की शपथ दिलाई गई। जल सदन के लक्षित और सिया गुप्ता को कैप्टन घोषित किया गया और पृथ्वी सदन की जिम्मेदारी नमनजोत सिंह एवं भक्ति शर्मा को सौंपी गई। अग्नि सदन के नमन गोसाईं और कोमलप्रीत कौर को उपप्रभारी बनाया गया। वायु सदन के उपप्रभारी के तौर पर शाश्वत और मुनीरा का चयन किया गया। जल सदन के शानदीप और पूजा को तथा पृथ्वी सदन के व्यापक और अंशिका को उपप्रभारी के रूप में शपथ दिलवाई गई। इसके बाद विद्यालय के मुख्य अवसरों पर होने वाली विशिष्ट सभा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा समारोह की शोभा बढ़ाई। परनीत, तेजस्विन, पृषा बंसल व पृषा गर्ग के समूह ने नृत्य किया। हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने सभागार में भी उपस्थित सभी का मन मोह लिया। सभी सदनों के प्रतिभागियों ने नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य में अपनी विशिष्ट प्रतिभा जलवे बिखेरे। इस प्रतियोगिता में पृथ्वी सदन प्रथम स्थान पर रहा, अग्नि सदन दूसरे एवं वायु सदन ने तीसरा स्थान पाया। जल सदन को इस बार चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्कूल के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमें सदैव जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व लगन से निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सदन प्रभारियों को अपने श्रेष्ठ प्रयासों से सदन को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।