Move to Jagran APP

अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति होती कम : उमा सुधा

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेले में नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा ने किसानों से आह्वान किया है कि वे फसलों के अवशेष न जलाएं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 07:33 AM (IST)
अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति होती कम : उमा सुधा
अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति होती कम : उमा सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेले में नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा ने किसानों से आह्वान किया है कि वे फसलों के अवशेष न जलाएं। अवशेष जलाने से जहां खेतों की उर्वरा शक्ति कम होती है, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। किसान मेले में पहुंची महिलाओं को देख उमा सुधा ने कहा कि किसान मेले में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने किसानों व महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

loksabha election banner

मेले में गन्ना अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. समर सिंह ने किसानों को फसल चक्र अपनाने पर बल देते हुए कहा कि फसल चक्र से जहां खेतों का स्वास्थ्य सुधरता है, वहीं पानी की भी बचत होती है। किसानों को चाहिए कि सिर्फ गेहूं व धान पर न ध्यान देकर अपने खेतों में गन्ना, मक्का व अन्य दालों की भी खेती करें। डॉ. हरिओम ने किसानों को कम लागत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रद्युम्न भटनागर व डॉ. फतेह सिंह ने किसानों को फाना प्रबंधन के बारे में से बताया।किसान मेले के दौरान जिले के 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों ने जाना आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में किसान मेले में केवीके की ओर से आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों को प्रयोग करने व उनके फायदों के बारे में भी जाना। संघौर गांव की उषा रानी व वीना चोपड़ा ने आचार मुरब्बा की प्रदर्शनी, भैंसी माजरा के सुभाष ने वर्मी कंपोस्ट व कलम वाले पौधे लगाने के बारे किसानों को जानकारी दी। इसके अलावा प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों ने मधुमक्खी पालन व दूध से बने उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.