बड़शामी परिवार ही कर सकता है लाडवा हलके की जनता की सेवा : सपना
हरियाणा में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जनता इनेलो का समर्थन करने का मन बना चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
संवाद सूत्र, बाबैन : हरियाणा में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जनता इनेलो का समर्थन करने का मन बना चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। ये शब्द पूर्व विधायक शेर ¨सह बड़शामी की पुत्रवधू एवं युवा इनेलो नेत्री सपना बड़शामी ने बाबैन क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद बाबैन में इनेलो कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासन से जनता तंग आ चुकी है। जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ने का निर्णय लेते हुए इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। इस मौके पर बच्चन कौर बड़शामी, सुरजीत कौर, गगन बड़शामी, जगीर मेहरा, तरसेम संघौर, सतबीर रामपुरा मौजूद रहे।