बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
भारत पब्लिक स्कूल में बच्चों को अफवाहें फैलाने वाली घटनाओं के बारे अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य सुनीता खन्ना ने पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को अपनी आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए।
संवाद सूत्र, बाबैन: भारत पब्लिक स्कूल में बच्चों को अफवाहें फैलाने वाली घटनाओं के बारे अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य सुनीता खन्ना ने पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को अपनी आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए। कहा कि आप को किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने की कोई भी वस्तु लेनी नही चाहिए जैसे कैंड़ी, चाकलेट, पीजा, बर्गर व अन्य खाने का सामना। अगर आपको कोई अनजान व्यक्ति बुलाए तो उसके बुलावे पर नहीं जाना चाहिए यदि वह आप को उठाने की कोशिश करता है तो उसकी टांग को कस कर जकड़ लें और जोर-जोर से चिल्लाएं। यदि फिर भी उसकी पकड़ से आप छ़ूट न पाए तो आपने अपने दातों से उसे काट लें। लड़की के मामले में इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दें।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप