Move to Jagran APP

धार्मिक समागम से जुड़ने पर बढ़ता आत्मविश्वास : स्वामी ज्ञानानंद

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भजन से परमात्मा की कृपा को सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। भजन सबसे बड़ी ताकत है। वे यहां श्री शिव शंकर सेवादल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 07:40 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:40 AM (IST)
धार्मिक समागम से जुड़ने पर बढ़ता आत्मविश्वास : स्वामी ज्ञानानंद
धार्मिक समागम से जुड़ने पर बढ़ता आत्मविश्वास : स्वामी ज्ञानानंद

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भजन से परमात्मा की कृपा को सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। भजन सबसे बड़ी ताकत है। वे यहां श्री शिव शंकर सेवादल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।

loksabha election banner

रामनगर के रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महोत्सव में स्वामी ज्ञानानंद ने कहा धार्मिक समागम से जुड़े रहने वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे लोगों को नकारात्मक ऊर्जा छू भी नहीं पाती है। इससे पहले सेवादल की ओर से ज्ञानानंद महाराज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान अरुण गुप्ता, सुनील कुमार, औजस्व कौशल, कबीर सैनी आदि मौजूद रहे।

वहीं प्राचीन शिव मंदिर में बर्फानी सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में स्वामी संदीप ओंकार ने शिरकत की। इस मौके पर जवाहर बंसल, जय भगवान गोयल, सपन बंसल, संजीव बंसल, अशोक कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.