करवाचौथ पर सुहागिनों चांद को देख पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले भर में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले भर में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और दोपहर को करवाचौथ की कहानी सुनी। वहीं दूसरी तरफ निजी होटल में पारंपरिक पूजा के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाजारों में सुबह से ही खूब चहल-पहल रही और महिलाओं ने मेंहदी लगवाने व सजने संवरने का सिलसिला दिन भर जारी रहा। रात्रि को चांद के दीदार के बाद अपनी-अपनी परंपरा के मुताबिक पूजा की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए। महिलाओं ने जाना करवाचौथ व्रत का महत्व घर-घर में महिलाओं ने समूह में करवाचौथ की कहानी सुनी। बड़ी तादाद में महिलाओं ने कुटिया में संतों के सान्निध्य में करवाचौथ व्रत मनाया। संतों ने महिलाओं को करवाचौथ के व्रत का महत्व बताया। पंडित बलराज शर्मा ने कहा कि भारतीय नारी के तप, त्याग व्रत की महिमा अपरंपार है। भारतीय नारी सदियों से ही व्रत करती रही है। करवाचौथ का व्रत पति-पत्नी के संबंधों को घनिष्ठ बनाता है और पत्नी की कामना से उसके पति के अनेक कष्ट दूर होते हैं। इस मौके पर सभी महिलाओं ने अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। जेसरिट ने परंपरागत ढंग से मनाया करवा चौथ जेसरिट की चेयरपर्सन डॉ. माधविका मदान, सचिव पूनम परूथी सहित अन्य महिलाओं ने एक निजी होटल में परंपरागत ढंग से करवा चौथ मनाया। जेसरिट की सदस्यों ने मिलजुल कर एक-दूसरे को त्यौहार की बधाई दी। डॉ. माधविका मदान ने कहा कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष है। इस दिन का साल भर महिलाओं को इंतजार रहता है, जब वे अपने जीवन साथी की लंबी उम्र व उनके साथ चांद का दीदार करती हैं। इस अवसर पर सोनिका भारद्वाज, अलका पाहवा, मनजीत कौर, आशु बिरमानी, रुचि गोयल, अंजलि ¨सगला, सोनिका वधवा मौजूद रही।
खूब दिखा सेल्फी का खुमार करवाचौथ पर सेल्फी का क्रेज भी खूब दिखाई दिया। सरगई खाने से लेकर चांद देखने तक की अपडेट फेसबुक पर होते रहे। महिलाओं ने अपने पिया संग सेल्फियां भी सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों व परिजनों के साथ सांझा की। कुछ पतियों ने फेसबुक पर अपने पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया तो कुछ पत्नियों ने अपने पति के प्रति अपने प्रेम को शब्दों के साथ प्रदर्शित किया।