Move to Jagran APP

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म पर गन्ना क्रेशर स्थापित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर लाखों रुपये की लागत से गन्ना क्रेशर स्थापित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:27 AM (IST)
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म पर गन्ना क्रेशर स्थापित
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म पर गन्ना क्रेशर स्थापित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर लाखों रुपये की लागत से गन्ना क्रेशर स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे।

loksabha election banner

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी ने बताया कि गन्ना क्रेशर की पूरी मशीनरी गुजरात के राजकोट से मंगवाई गई है। गुजरात की पटेल कंपनी के कैलाश मार्का इस गन्ना क्रेशर की पूरी मशीनरी स्टील से बनी है जो पूरी तरह से सुरक्षित और शुद्धतापूर्ण है। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैश क्रेशर है जो एक दिन में 100 ¨क्वटल से अधिक गन्ने की पिराई करने की क्षमता रखता है।

कुलवंत सैनी ने बताया कि अब हरियाणा के लोगों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर उत्पादित 100 प्रतिशत जहर एवं रसायन मुक्त गन्ने से बना गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड उपलब्ध होंगे। देशी खांड और गुड़ के नाम पर लोग मिलावटी और केमिकल वाला मीठा खा रहे है और बीमारियों से ग्रस्त हैं। गुरुकुल के गन्ना क्रेशर पर बना गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड एकदम शुद्ध तथा प्राकृतिक होंगे।

सैनी ने बताया कि गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड बनाने के लिए कुशल एवं परंपरागत कारीगरों को क्रेशर पर रखा गया है और सभी चीजों को बनाने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देश पर ही गुरुकुल कुरुक्षेत्र में गन्ना क्रेशर स्थापित किया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध और प्राकृतिक गुड, शक्कर एवं देशी खांड उपलब्ध करवाई जा सके। इस अवसर पर गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर ¨सह एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.