आइटीआइ में चौथी कट ऑफ के लिए विद्यार्थी कल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
आइटीआइ कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेशभर की सभी आइटीआइ शुक्रवार को सुबह नौ बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीन कट ऑफ लगने के बाद रिक्त पड़ी हुई सीटों का डिस्पले लगाएगी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेशभर की सभी आइटीआइ शुक्रवार को सुबह नौ बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तीन कट ऑफ लगने के बाद रिक्त पड़ी हुई सीटों का डिस्पले लगाएगी। जिसके बाद आइटीआइ में अपना दाखिला करवाने के इच्छुक विद्यार्थी अपने चुनिदा कोर्स में सात से नौ नवंबर तक वेब पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
आइटीआइ कुरुक्षेत्र के प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने प्रदेश भर की सभी सरकारी व गैर सरकारी आइटीआइ के लिए चौथी व फाइनल पांचवीं कट ऑफ लगाने का शेड्यूल जारी किया था। जिसमें अनुसार छह नवंबर आज शुक्रवार को तीन कट ऑफ में हुए दाखिलों के बाद रिक्त सीटों का ब्योरा पोर्टल पर डिस्पले किया जाएगा। इसके बाद सात से नौ नवंबर तक विद्यार्थी पोर्टल पर ही जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि 10 व 11 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से सीट अलाट की जाएगी। 11 व 12 नवंबर को सीट अलॉट हुए चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवानी होगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थी 11 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस भर सकते है। उन्होंने बताया कि इस आइटीआइ अंतिम पांचवीं कट ऑफ लिस्ट लगा सकेंगे। इसकी प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक समाप्त हो जाएगी।