छात्रों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का लिया संकल्प
दीपावली पर जिस तरह से हम अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी तरह से हमें अपने अंतकरण की भी सफाई करनी चाहिए, तभी दीपावली मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। मन में उपजी ईष्र्या, द्वेष, घृणा, अहंकार रूपी बुराइयों को नाश करते हुए बड़े-बुजुर्गों का सम्मान भी करना चाहिए।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दीपावली पर जिस तरह से हम अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी तरह से हमें अपने अंतकरण की भी सफाई करनी चाहिए, तभी दीपावली मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। मन में उपजी ईष्र्या, द्वेष, घृणा, अहंकार रूपी बुराइयों को नाश करते हुए बड़े-बुजुर्गों का सम्मान भी करना चाहिए। यह विचार यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोमिला बत्रा ने बुधवार को स्कूल के विवेकानंद हॉल में व्यक्त किए। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र- छात्राओं, शिक्षकों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया, सभी छात्रों ने संकल्प लेते हुए कहा कि इस दीपावली पर पटाखे नही चलाएंगे और अपने आस-पड़ोस के बच्चों को भी पटाखे नहीं चलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर छात्रों स्कूल की प्रधानाचार्या ने प्रोमिला बत्रा ने कहा कि दीपावली पर सभी बच्चों को भारतीय रीति-रिवाज व परंपराओं के साथ आडंबरों को त्याग कर अपने त्योहारों का आनंद लेना चाहिए, क्योंकि इन त्योहारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।