गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में स्टूडेंट एंबेसडर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय में स्टूडेंट एंबेसडर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आइआइटी मुंबई के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करना था।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय में स्टूडेंट एंबेसडर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आइआइटी मुंबई के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करना था। इसमें छात्रों ने स्वयं ही सौर ऊर्जा बल्ब भी बनाए, जिनको बनाने की सामग्री सोलर पैनल, एलईडी, कैंप इत्यादि आइआइटी मुंबई द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। विद्यालय के आचार्यों के सहयोग से विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा लैंप का निर्माण किया। इस कार्यशाला में विद्यालय के 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से 25 छात्रों का चयन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले सौर ऊर्जा कार्यशाला के लिए किया गया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ ली। इस कार्यशाला में विद्यालय की विज्ञान समन्वयक नेहा सचदेवा, अटल टिकरिग लैब की संयोजक गीता अरोड़ा, ऋषिकांत भार्गव, विज्ञान शिक्षक प्रदीप नांदल, राजीव शर्मा, मनजीत कौर, शिल्पा रानी, दीपक परमार और तरूण वधवा उपस्थित रहे।