शिक्षक पर लगाया छात्र को पीटने का आरोप
मारकंडा निवासी जयकुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप गढ़ कुरुक्षेत्र के प्राचार्य पर उनके बेटे राहुल को पीटने का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मारकंडा निवासी जयकुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप गढ़ कुरुक्षेत्र के प्राचार्य पर उनके बेटे राहुल को पीटने का आरोप लगाया है। जयकुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक की पिटाई के कारण उनके बेटे के कान का पर्दा खराब हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि प्राचार्या ने कई दिन पहले उनके बेटे राहुल के कान पर थप्पड़ मारा था। जिसके बाद उन्हें पता चला तो उन्होंने प्राचार्य से बात की। जिसमें उन्होंने धमकाया है कि वह ऐसा ही करेगा। शिकायत में छात्र के पिता ने बताया कि कई दिन पहले उनके बेटे को स्कूल में डंडे से पीटा था। कान पर थप्पड़ मारने के कारण उनके बेटे का कान खराब हो गया है। जिसमें कई दिनों से दर्द हो रहा है डॉक्टर का कहना है कि कान के पर्दे को नुकसान हुआ है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जयपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।