Move to Jagran APP

मजबूत विपक्ष सरकार को कभी भी नहीं करने देगा मनमानी : दीपेंद्र हुड्डा

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में विपक्ष मजबूत है। मजबूत विपक्ष सरकार को कभी भी मनमानी नहीं करने देता। आज किसान व आढ़ती धान को बेचने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:19 AM (IST)
मजबूत विपक्ष सरकार को कभी भी नहीं करने देगा मनमानी : दीपेंद्र हुड्डा
मजबूत विपक्ष सरकार को कभी भी नहीं करने देगा मनमानी : दीपेंद्र हुड्डा

संवाद सहयोगी, लाडवा (कुरुक्षेत्र): पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में विपक्ष मजबूत है। मजबूत विपक्ष सरकार को कभी भी मनमानी नहीं करने देता। आज किसान व आढ़ती धान को बेचने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। वे किसानों व आढ़तियों के साथ मिलकर न केवल मौजूदा गठबंधन सरकार को किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदने को मजबूर कर देंगे। धान में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार किसानों को बोनस भी दे, इसके लिए भी विधानसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन आवाज उठाएंगे। सरकार की असलियत जनता के सामने लाने के लिए सात नवंबर से 14 नवंबर तक प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर पार्टी द्वारा रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी कड़ी में 13 नवंबर को कुरुक्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर सरकार की खामियों को जनता के समक्ष रखेंगे तथा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा इसकी कमान संभालेंगे।

loksabha election banner

दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को लाडवा अनाज मंडी में कांग्रेसी नेता रोहित गर्ग की दुकान पर किसानों व आढ़तियों की समस्या सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, कर्मचारियों सभी को बर्बाद करने का काम किया है। यही कारण है कि प्रदेश की 65 प्रतिशत जनता ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मतदान कर रास्ता दिखाने का काम किया, लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति कर भाजपा एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्षी दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा किसानों व आढ़तियों के हितों के लिए कार्य किया।

इस मौके पर कांग्रेस के युवा जिला प्रधान हरप्रीत सिंह चीमा, भगवंत सिंह विर्क, गुरविद्र सिंह, पूर्व मंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा, अशोक अरोड़ा व विधायक मेवा सिंह को सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.