Move to Jagran APP

सड़कों पर उतरी 174 बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शनिवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:59 PM (IST)
सड़कों पर उतरी 174 बसें, यात्रियों को बड़ी राहत
सड़कों पर उतरी 174 बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को 19वें दिन रोडवेज की हड़ताल समाप्त हो गई। हड़ताल से लौटे रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से पहले ही काम संभाल लिया और 174 बसों को सड़कों पर उतार दिया है। त्योहारों के दिनों में हड़ताल समाप्त होने पर आम जन ने राहत की सांस ली है। इससे पहले कर्मचारियों ने ताज पार्क में बैठक की व इस फैसले को कर्मचारियों की जीत बताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा उनकी हड़ताल रोडवेज को बचाने की थी। उनका प्रयास रहेगा की जनता को त्योहारों के दिनों में कोई समस्या न आए।

यूनियन के प्रदेश महासचिव माया राम उनियाल ने कहा कि अदालत के आदेशानुसार हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की गई सभी तरह की कार्रवाई वापस होंगी और इस मामले को बातचीत से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल में सभी कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ जनता का भी पूरा सहयोग रहा है। जन संघर्ष मंच की नेता सुदेश कुमारी ने कहा कि पिछले 18 दिनों से जारी हड़ताल पूरी तरह से सकारात्मक रही है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी का यह निर्णय भी सकारात्मक, सराहनीय और सूझबूझ वाला है। जन संघर्ष रोडवेज को निजीकरण से बचाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ है।

10 बजे से पहले संभाली कमान

हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर हड़ताली कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से पहले ही अपना-अपना काम संभाल लिया। काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारी नेता भी पूरे चौकस रहे। कर्मचारियों नेताओं ने सुबह की कार्यशाला के गेट पर खड़े होकर बसों को बाहर निकलवाया।

यह कर्मचारी नेता रहे उपस्थित :

इस मौके पर कर्मचारी नेता नवीन शर्मा, प्रेम चोर कारसा, सुल्तान ¨सह, ओम प्रकाश, राजेश गुप्ता, मूल चंद तिगरी, सुरेंद्र बारवा, उषा कुमारी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.