श्रीलंका से पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जिले के खिलाड़ी हरियाणा के सा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जिले के खिलाड़ी
हरियाणा के साथ-साथ देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। जहां रियो ओलंपिक में हाकी के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रर्दशन किया वहीं अब श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सोना जीतकर कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम चमकाया है। उन्होंने सेक्टर 5 सामुदायिक केंद्र में श्रीलंका से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया। कराटे कोच प्रद्युमन गौड़ ने बताया कि श्रीलंका के कोलंबो में 1 से 4 अक्तूबर को संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय करोट प्रतियोगिता में अखिलास स्वामी ने स्वर्ण पदक, हरिश कुमार ने रजत पदक,राजेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। विधायक ने प्रशिक्षक प्रद्युमन गौड़ और एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील राणा को बधाई दी है।