Move to Jagran APP

खेल मंत्री ने नपा चेयरमैन और पार्षदों के साथ गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा नगरपालिका नव निर्वाचित चेयरमैन आशीष चक्रपाणि और पार्षदों के साथ मां सरस्वती मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके साथ नगरपालिका के 17 में से 16 पार्षद मौजूद रहे। मंत्री ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:25 PM (IST)
खेल मंत्री ने नपा चेयरमैन और पार्षदों के साथ गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा
खेल मंत्री ने नपा चेयरमैन और पार्षदों के साथ गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

फोटो-30 और 31 -पिहोवा नगरपालिका के 17 में से 16 पार्षद रहे मौजूद

prime article banner

संवाद सूत्र, पिहोवा : खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा नगरपालिका नव निर्वाचित चेयरमैन आशीष चक्रपाणि और पार्षदों के साथ मां सरस्वती मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके साथ नगरपालिका के 17 में से 16 पार्षद मौजूद रहे। मंत्री ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी किया।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नगर पालिका चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया था। उन पर जल्द काम शुरू होंगे। नव निर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही कराया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में हारने के बाद कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। यह बात मतगणना के समय रखनी चाहिए थी। उस समय सबके सामने गिनती की गई थी। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस्माईलाबाद में विकास की गति नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि इस्माईलाबाद में आप के प्रत्याशी जीतकर बेशक आए हैं, लेकिन यह क्षेत्र उनके हलके का है। वे अपने हलके में बराबर विकास कार्य कराएंगे।

सभी वार्डो में एक समान विकास होगा : आशीष

पिहोवा नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मां सरस्वती मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य कराए जाएंगे। पिहोवा शहर को नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर अधिकारियों की भी बैठक लेते हैं। इसके अलावा जनता के लिए दरबार लगाए जाते हैं। उनके सामने आने वाली शिकायतों का हरसंभव समाधान कराने का प्रयास किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.