Move to Jagran APP

नकली सोना देकर पहले बनाया विश्वास, फिर पैसे डबल देने का लालच देकर ठगे छह लाख

पैसे डबल करने का लालच देकर रोहतक के गांव चमारिया के व्यक्ति से सोनीपत की महिला ने 6 लाख रुपये ठग लिये।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 08:20 AM (IST)
नकली सोना देकर पहले बनाया विश्वास, फिर पैसे डबल देने का लालच देकर ठगे छह लाख
नकली सोना देकर पहले बनाया विश्वास, फिर पैसे डबल देने का लालच देकर ठगे छह लाख

संवाद सहयोगी पिपली : रोहतक के गांव चमारिया के एक व्यक्ति के साथ नकली सोने के बहाने पैसे डबल कर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि सोनीपत के ओमेक्स सिटी की एक महिला व उसके अन्य दो साथियों ने ठगी की है। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर महिला व उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

रोहतक के गांव चमारिया निवासी नरेंद्र ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई कि उसका सोनीपत निवासी एक महिला के यहां आना-जाना था। महिला ने उसे बताया कि वह सोने के बदले पैसे डबल कर मोटा मुनाफा कमाने का काम करती है। वह महिला की बातों में आ गया और उसने महिला को दो लाख रुपये दे दिए।

सोने की जांच कराई तो मिला नकली

महिला ने उससे पैसे लेकर सोना दे दिया। जब उसने महिला के दिए सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। वह नकली सोना लेकर महिला के पास पहुंचा और पैसे वापस मांगे। महिला ने उसे कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं हैं। चार दिन के बाद उसे पैसे मिल जाएंगे। महिला ने वादे के मुताबिक चार दिन के बाद पैसे वापस कर दिए। जिसके बाद उसका महिला के प्रति विश्वास बढ़ गया। इसी बीच उसका महिला के यहां आना जाना लगा रहा। एक दिन जब महिला घर पर नहीं मिली तो उसने उसे फोन किया तो महिला ने उसे बताया कि महाराष्ट्र के शहर कोल्हापुर में है। महिला ने उससे कहा कि वे उसका पैसा डबल करवा देगी। पिपली बस अड्डे पर एक लाख रुपये दिए थे

महिला ने उसे बताया कि पिपली में उसे एक युवक बस अड्डे पर मिलेगा, उसे जाकर पैसे दे दो। नरेंद्र ने बताया कि 14 दिसंबर को उन्होंने महिला द्वारा बताए गए पते पर पिपली बस अड्डे पर पहले से ही उनकी इंतजार में खड़े युवक को एक लाख रुपये दे दिए। उस समय उस युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। 15 दिसंबर को उसने पांच लाख रुपये उसी युवक को दे दिए, लेकिन जब काफी दिनों तक महिला ने उसे पैसे डबल कर नहीं लौटाए तो उसने पैसे वापस मांगे। महिला पहले तो पैसे देने के लिए आनाकानी करती रही। बाद में महिला ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। महिला ने उसे धमकाया कि अगर पैसे मांगे तो वे उसे जान से मरवा देगी। नरेंद्र ने इस मामले की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर आरोपित महिला व उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपित महिला व उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सोनीपत जाएगी। आरोपित महिला ने शाहाबाद में ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस महिला के खिलाफ अन्य मामले भी जुटा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.