Move to Jagran APP

समाज सेवा के कार्यों में अह्म भूमिका निभा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : सुधा

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संस्थाएं समाज सेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि फीनिक्स क्लब भी समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर स्थापित करने की प्रदेश सरकार और प्रशासन की मुहिम में अपना योगदान दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:33 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 07:33 AM (IST)
समाज सेवा के कार्यों में अह्म भूमिका निभा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : सुधा
समाज सेवा के कार्यों में अह्म भूमिका निभा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संस्थाएं समाज सेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि फीनिक्स क्लब भी समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर स्थापित करने की प्रदेश सरकार और प्रशासन की मुहिम में अपना योगदान दे रहा है। वह बुधवार की देर रात्रि रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में समाजसेवी संस्था फीनिक्स क्लब की वर्ष 2019-20 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। अधिकांश योजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है और शेष योजनाओं पर जल्द ही काम आरंभ होने वाला है। समारोह में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर डिवाइन ग्रुप के एमडी हरीश लूथरा ने शिरकत की। क्लब के निवर्तमान प्रधान विशाल मदान ने अश्विनी अरोड़ा को वर्ष 2019-20 के नए प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने अश्विनी अरोड़ा को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे सभी सदस्यों को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इन्हें मिली जिम्मेदारी

prime article banner

नई कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेवारी धीरज गुलाटी और कोषाध्यक्ष की कमान गुरसेवक सिंह को सौंपी गई है। संस्था की पत्रिका के संपादन की जिम्मेदारी संदीप मरवाह को और मीडिया प्रभारी का दायित्व डॉ. राजेश वधवा को सौंपा गया है। फीनिक्स क्लब के महिला विग विनिक्स की अध्यक्षा लक्ष्मी अरोड़ा और सचिव सविता अरोड़ा को नियुक्त किया गया। युवा विग टिनिक्स की प्रधान नव्या केसरी को चुना गया। समारोह के प्रोजक्ट निदेशक राजेश छाबड़ा और विनीत अग्रवाल रहे। अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में वात्सल्य वाटिका के संरक्षक स्वामी हरिओमदास परिव्राजक, बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ दत्त शर्मा, वी-विद-यू संस्था के प्रधान प्रमोद बंसल, मनीष मित्तल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान समिति के प्रतिनिधि राजेश सिगला, लायंस क्लब के प्रधान संजीव सेठ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.