Move to Jagran APP

स्कूलों के स्मार्ट क्लासरूम से पंचायतें भी होंगी स्मार्ट

- हर पंचायत होगी जिला अधिकारियों की एक क्लिक पर - कुरुक्षेत्र ऐसा करने वाला देश का पह

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM (IST)
स्कूलों के स्मार्ट क्लासरूम से पंचायतें भी होंगी स्मार्ट
स्कूलों के स्मार्ट क्लासरूम से पंचायतें भी होंगी स्मार्ट

- हर पंचायत होगी जिला अधिकारियों की एक क्लिक पर

loksabha election banner

- कुरुक्षेत्र ऐसा करने वाला देश का पहला जिला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना है। इसी सपने को साकार करने में कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। पहले स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के बाद इन्हीं स्मार्ट रूम के जरिये पंचायतों को भी स्मार्ट करने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। इन स्मार्ट रूम के माध्यम से जिला स्तर के अधिकारी पंचायतों से सीधे संवाद कर सकेंगे। वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से हर पंचायत को दिशा निर्देश किया जा सकेगा। जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र जल्द ही इस कार्य को पूरा कर देगा।

देश लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है तो गांव भी इससे अछूते नहीं रहने चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से जहां पंचायतों को शिक्षित किया गया, वहीं अब डिजिटल भी किया जा रहा है। इसके लिए सूचना एवं विज्ञान केंद्र की ओर से स्कूलों में तैयार कराए स्मार्ट रूम का प्रयोग किया जाएगा। जिनमें एक माइक लगाकर विडियो कांफ्रें¨सग की जा सकेगी। इसका एक केंद्र जिला स्तर पर भी स्थापित होगा। सूचना एवं विज्ञान केंद्र की ओर से जिले के 548 स्कूलों में स्मार्ट रूम स्थापित किए जा चुके हैं। जिनका लक्ष्य 580 स्कूलों में स्थापित करने का है। जिनमें से 394 पंचायतों को जोड़ने के लिए गांव के एक स्कूल में यह केंद्र स्थापित किया जाएगा।

बाक्स

देश का पहला जिला होगा जिसकी पंचायतें होंगी एक क्लिक पर

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनोद ¨सगला ने बताया कि उपायुक्त सुमेधा कटारिया के विजन से ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए थे। इस योजना को भी उन्होंने ही शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र देश का पहला जिला होगा, जिसकी पंचायतें अधिकारियों के एक क्लिक पर होंगी।

तीन पंचायतों में शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन गांवों में इसे शुरू किया गया है। जिनमें गांव बारना, पिपली और उमरी गांव की पंचायतों में यह स्थापित किए गए हैं। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनोद ¨सगला ने बताया कि यह कामयाब रहा है। अब उपायुक्त के आदेशों के बाद इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.