घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित छह नामजद
नंद कॉलोनी निवासी कर्मजीत सिंह ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि 15 अप्रैल की रात को वह अपने घर पर बच्चों की पढ़ाई को लेकर अपनी पत्नी गुरविद्र कौर के साथ बातचीत कर रहा था।
संवाद सहयोगी, पिहोवा: थाना पिहोवा पुलिस ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। नंद कॉलोनी निवासी कर्मजीत सिंह ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि 15 अप्रैल की रात को वह अपने घर पर बच्चों की पढ़ाई को लेकर अपनी पत्नी गुरविद्र कौर के साथ बातचीत कर रहा था। उसके बाद वह सोने के लिए ऊपर चौबारे में चला गया था। कुछ समय के पश्चात उनके पड़ोस में रहने वाली महिला पिकी अपनी माता, भाइयों व अन्य साथियों ने उसके घर के बाहर आकर उसके दरवाजे पर ईंटे मारने शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी ने गेट खोलकर तो हमलावर जबरदस्ती घर घुस आए। शोर सुन जब वह नीचे आया तो उक्त लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कर्मजीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपित महिला पिकी, उसकी माता, अभिषेक, हर्ष, पंकज व विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।