एक किलो 220 ग्राम अफीम समेत छह गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों के साथ छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक किलो 220 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपितों को अदालत में पेश किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों के साथ छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक किलो 220 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चार आरोपितों को जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपितों को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी मंदीप सिंह के नेतृत्व में एसआइ धर्मबीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि करनाल के गांव ब्रास निवासी वीरप्रकाश उर्फ भीम सिंह, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार व विष्णु मिलकर अफीम बेचने का काम करते हैं। वह चारों कार में सवार होकर अफीम बेचने के लिए गांव सुनहेडी से होते हुए ब्रह्मासरोवर आएंगे। सूचना पर पुलिस ने गांव दयालपुर मोड़ पर नाकाबंदी कर चेकिग शुरू की। चारों युवकों से तलाशी लेने पर एक किलो अफीम बरामद हुई।
220 ग्राम अफीम के साथ दो काबू
पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल के एएसआइ सतीश कुमार की टीम शाहाबाद में बराड़ा चौक से अंबाला के गांव साहीपुर निवासी साहिल व गांव छोड़पुर क हरप्रीत अफीम बेचने के आरोप में काबू किया। दोनों से 220 ग्राम अफीम बरामद हुई।
मोबाइल छीनने के आरोप में एक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा शहर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने में एक युवक को काबू किया है। आरोपित के कब्जे से छीना मोबाइल व वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपित पिहोवा की शोरगीर मोहल्ला निवासी वासुदेव को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पिहोवा के माडल टाउन निवासी राधा ने 19 जुलाई को पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई की शाम वह अपने पति के साथ घर के नजदीक पैदल घूम रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पिहोवा शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच एसआइ जरनैल सिंह को सौंपी।