Move to Jagran APP

श्रीमद्भागवद गीता में है संसार की सभी समस्याओं का समाधान : गोलन

पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में संसार की हर समस्या का समाधान निहित है। इसलिए अपने तमाम समस्याओं के समाधान और देश की स्मृद्धि के लिए गीता के श्लोकों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:16 AM (IST)
श्रीमद्भागवद गीता में है संसार की सभी समस्याओं का समाधान : गोलन
श्रीमद्भागवद गीता में है संसार की सभी समस्याओं का समाधान : गोलन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में संसार की हर समस्या का समाधान निहित है। इसलिए अपने तमाम समस्याओं के समाधान और देश की स्मृद्धि के लिए गीता के श्लोकों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। जो व्यक्ति गीता के उपदेशों को धारण करेगा वह अपना जीवन सफल बना लेगा। वह शुक्रवार को देर सांय ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में महाआरती में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पवित्र ब्रह्मासरोवर की महाआरती में भाग लेने से शरीर को नई दैविय उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय रूप दिया गया है। इस महोत्सव में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। महोत्सव में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 23 नवंबर से किया जा रहा है और इस महोत्सव के कार्यक्रम 10 दिसंबर तक चलेंगे। इस महोत्सव में प्रत्येक दिन महाआरती का आयोजन करना एक बहुत बड़ा काम है। इससे पहले विधायक रणधीर गोलन, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य रविद्र सांगवान, राजेन्द्र परासर, डा. मधुदीप सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, अमित रोहिला, ज्ञानचंद शर्मा, सहदेव, प्रो. सुचि स्मिता ने महाआरती में भाग लिया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण ने ब्रह्मासरोवर के माहौल को संगीतमय कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.