कागजात मांगने पर स्कूटी में लगाई आग
थाना शहर के अंतर्गत झांसा रोड पर पुलिस जांच के दौरान स्कूटी सवार जीजा-साले को पुलिस के समक्ष हेकड़ी दिखाना महंगा पड़ा। पुलिस चेकिग के दौरान स्कूटी चालकों से कागज मांगे तो उन्होंने स्कूटी में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत झांसा रोड पर पुलिस जांच के दौरान स्कूटी सवार जीजा-साले को पुलिस के समक्ष हेकड़ी दिखाना महंगा पड़ा। पुलिस चेकिग के दौरान स्कूटी चालकों से कागज मांगे तो उन्होंने स्कूटी में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस बुधवार को झांसा रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर झांसा की ओर से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर स्कूटी के कागजात मांगे। दोनों ने अपना नाम गांव सिंहपुरा निवासी विशाल व गांव ठसका मीराजी निवासी विक्रम, दोनों जीजा-साला है। कागजात दिखाने के लिए आरोपित ने स्कूटी की डिग्गी खोली तो एक युवक ने टंकी खोलकर उसमें आग लगा दी। एएसआइ रणदीप राणा ने तुरंत आग पर काबू पाया। इससे पुलिस कर्मी का हाथ भी झुलस गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों नशे की हालत में थे और उन्होंने अपने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।