विश्व में श्रद्धा के साथ जाना जाता है मां भद्रकाली का शक्तिपीठ: नड्डा
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि धर्मभूमि कुरुक्षेत्र के कण-कण में संस्कृति और संस्कार समाए हुए है। इस पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है और इसी तपोभूमि पर मां भद्रकाली मंदिर और शक्तिपीठ को पूरी दुनिया में श्रृद्धा और विकास के साथ जाना जाता है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि धर्मभूमि कुरुक्षेत्र के कण-कण में संस्कृति और संस्कार समाए हुए है। इस पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है और इसी तपोभूमि पर मां भद्रकाली मंदिर और शक्तिपीठ को पूरी दुनिया में श्रृद्धा और विकास के साथ जाना जाता है। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत कार्यकर्ताओं से अपने विचार सांझा कर रहे थे। इससे पहले मां भद्रकाली मंदिर शक्तिपीठ के पीठाधीश सतपाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, नप अध्यक्षा उमा सुधा को विधिविधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। इस पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और मां से आशीर्वाद लिया। देश की सरकार एक सेवक बनकर कर रही है काम: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर गांव डोडाखेड़ी के श्रीराम कुष्ठ आश्रम में फल और दूध वितरित किए। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने 10 लाख रुपये कुष्ठ आश्रम को देने की घोषणा की। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी व विधायक डॉ.पवन सैनी ने कुष्ठ आश्रम में पहुंचने पर नड्डा का स्वागत किया। कुष्ठ आश्रम के लोगों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के समक्ष पानी निकासी, हाल व अपनी कुछ अन्य समस्याओं को रखा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने समस्याओं को सुना और कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।