कुरुक्षेत्र में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच पर टिकी निगाहें
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
-1792014844402_m.webp)
कुरुक्षेत्र में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
शाहाबाद में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
मृत्यु के कारणों के लिए बिसरा केमिकल जांच को भेजा गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में मंगलवार को शुगर मिल के पास एक दुकान की सीढ़ियों में मिले शव का बुधवार को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी मौत के कारण स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने केमिकल जांच के लिए बिसरा लिया है।
बिसरा जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव स्वजनों को सौंप दिया है। थाना शाहाबाद के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि केमिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
गौरतलब है कि शाहाबाद शुगर मिल के पास मंगलवार को खाली पड़ी एक दुकान की सीढ़ियों में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान विजय कुमार चहल निवासी गांव रम्बा, इंद्री, जिला करनाल के रूप में हुई थी।
