Move to Jagran APP

राष्ट्रीय कबूतर उड़ान चैंपियनशिप में शाहाबाद को मिला सिल्वर

राष्ट्रीय कबूतर उड़ान चैंपियनशिप में शाहाबाद के खाते में सिल्वर मेडल आया है। विक्की भिडर के कबूतरों ने यह करिश्मा कर दिखाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:05 AM (IST)
राष्ट्रीय कबूतर उड़ान चैंपियनशिप में शाहाबाद को मिला सिल्वर
राष्ट्रीय कबूतर उड़ान चैंपियनशिप में शाहाबाद को मिला सिल्वर

- खेलों में शाहाबाद का देश में दबदबा : रामकरण

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राष्ट्रीय कबूतर उड़ान चैंपियनशिप में शाहाबाद के खाते में सिल्वर मेडल आया है। विक्की भिडर के कबूतरों ने यह करिश्मा कर दिखाया। इसके लिए विक्की भिडर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शनिवार को राजा कोच कि ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकरण काला ने विक्की भिडर को प्रोत्साहित किया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि खेलों में शाहाबाद का दबदबा है। चाहे वह हॉकी की बात हो, कबड्डी या अन्य खेल यहां के खिलाड़ी अपने देश का गौरव बढ़ा रहा है। अब कबूतर उड़ान में यहां के परिदों ने देश का नाम चमकाया है। विक्की भिडर ने जानकारी दी कि इंडियन पिजन एसोसिएशन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर से 325 प्रतिभागी अपने कबूतरों के साथ शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में विक्की भिडर के कबूतर ने 70 घंटे 43 मिनट की उड़ान भर कर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। भिडर ने कहा कि इस उपलब्धि में कोच राजकुमार का पूरा सहयोग रहा है। इस मौके पर डॉ. प्रवीन शर्मा लक्की, मास्टर कर्म सिंह बैंस, प्रभजीत सिंह, साहब सिंह भिडर, गुरचरण सिंह गिल, राजीव, रूपेश वर्मा, यादविद्र सिंह, लाडी ढिल्लो, रेशम सिंह व विनोद सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.