विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में चोरी की कार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:46 PM (IST)

सीआईए-1 ने शाहाबाद में कार चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है।

चोरी की कार बरामद। फोटो जागरण

चोरी की कार बरामद। फोटो जागरण

HighLights

  1. सीआईए-1 ने शाहाबाद में कार चोरी का मामला सुलझाया।

  2. पुलिस ने तीन युवकों को कार चोरी के आरोप में पकड़ा।

  3. गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई कार बरामद कर ली गई।

संवाद सूत्र, शाहाबाद। घर के सामने से चोरी हुई कार के मामले को सीआईए-1 ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कार चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। आरोपितों की पहचान रतनगढ़ निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू, माजरी मोहल्ला निवासी अर्जुन और गोपी विहार निवासी अनिश कुमार के रूप में हुई है।

शाहाबाद स्थित माजरी मोहल्ला निवासी प्यारा लाल ने थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के सामने गली की रिपेयर का काम चलने के कारण गुगा माड़ी के पास उसने अपनी कार खड़ी की थी। आठ सितंबर की शाम उसने कार से कुछ सामान निकाला था, उस समय कार सुरक्षित थी। अगले दिन नौ सितंबर को जब वह कार लेने के लिए पहुंचा तो कार वहां नहीं मिली।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

25 सितंबर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक की टीम ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की कार बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।