Move to Jagran APP

40 दिन में 70 हुए लापता, आधे ही आए घर वापस

जिले में पिछले 40 दिन में 70 लोग लापता हो गए हैं। इनमें आधी महिलाएं हैं जिनमें से एक तिहाई ही वापस आई हैं। बाकी आखिर कहां गई इसका जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही परिजनों के पास। पुलिस इन मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लेती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 08:44 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 08:44 AM (IST)
40 दिन में 70 हुए लापता, आधे ही आए घर वापस
40 दिन में 70 हुए लापता, आधे ही आए घर वापस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में पिछले 40 दिन में 70 लोग लापता हो गए हैं। इनमें आधी महिलाएं हैं, जिनमें से एक तिहाई ही वापस आई हैं। बाकी आखिर कहां गई, इसका जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही परिजनों के पास। पुलिस इन मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लेती है। अगर महिलाओं में से नाबालिग बच्चियों व अविवाहित युवतियां हैं तो उन्हें तो ढूंढने के लिए परिजन व पुलिस गंभीरता दिखाई है, अन्य के लिए परिजन भी पुलिस पर दबाव नहीं डालते। हालांकि बच्चों को बरामद करने के लिए पुलिस समय-समय पर ऑपरेशन मुस्कान चलाती है। एक अक्टूबर से लेकर सात नंवबर तक जिले भर के विभिन्न थानों के अंतर्गत लगभग 70 लोग लापता हुए। इनमें 31 महिलाएं हैं। इसके अलावा नाबालिग बच्चियां भी हैैं। इनमें से सात महिलाएं ही वापस आई हैं, जबकि 24 अभी भी लापता हैं। इसके साथ ही 18 बच्चों में से लगभग सात बच्चे अभी भी लापता हैं।

loksabha election banner

महिला को कम आंकना है घर छोड़ने का मुख्य कारण

घरेलू हिसा एवं बाल विवाद निषेध अधिकारी सरिता राणा का कहना है कि आज भी खासतौर पर बौद्धिक स्तर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कमतर आंका जाता है। ऐसे में किसी स्त्री का ऐसे क्षेत्रों में हस्तक्षेप करना, जिन पर अभी तक पुरुषों का वर्चस्व रहा हो पुरुषों के लिए सीधे एक चुनौती था। इसे स्वीकार करना पुरुषों के लिए आसान तो बिलकुल नहीं है लेकिन स्त्रियों के बौद्धिक कौशल को आप कब तक नकार पाएंगे। घरेलू विवाद में भी यही बात सामने आती है। आखिर में मन में विचार आता है कि वह पुरुष से अलग हो जाए। वहीं सोशल मीडिया भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। वाट्सएप व फेसबुक ने लोगों को ज्ञान तो दिया, मगर दम्पतय जीवन में दरार भी पैदा की है। लापता हुए लोगों का ब्यौरा

एक नवंबर : पांच

एक किशोरी, दो महिलाएं व दो युवक

दो नवंबर : चार

एक किशोरी, एक महिला, दो लड़के

तीन नवंबर : दो

दो महिलाएं

चार नवंबर : तीन

एक किशोर, एक बुजुर्ग व एक महिला

छह नवंबर : चार

एक किशोरी, दो महिलाएं व एक पुरुष

सात नवंबर : तीन

एक महिला व दो बच्चे

आठ नवंबर : एक युवती

अक्टूबर माह में लापता हुए लोग : 46

बच्चे : 10, वापस आए सात

महिलाएं : 21, वापस आए सात

पुरुष : 15, वापस आए 10

अभी भी लापता : 22


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.