Move to Jagran APP

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराधा शाखा दो की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़पने के दूसरे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को पंजाब के लुधियाना में उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 08:40 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अपराधा शाखा-दो की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़पने के दूसरे आरोपित को पंजाब के लुधियाना में उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

loksabha election banner

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिला अंबाला के गांव जलूबी निवासी मुलखराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित महेश ने उसके बेटे विशाल को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। उसने उसके बेटे को अमेरिका भेजने की बात कही थी, लेकिन उसे क्वाटो और कोलंबिया भेजते हुए पनामा के जंगलों के रास्ते स्पेनिश, कोस्ट्रिका, निकालगोआ और ग्वाटेमाला ले जाया गया। इसके बाद उसे गलत तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने पर पुलिस ने पकड़ लिया। जहां से उसको वापस भेज दिया। उन्होंने आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। पुलिस ने एजेंट महेश कुमार को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी अमन को गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.