अलग-अलग जगहों से चार लापता
अलग-अलग जगहों से तीन लापता हो गए। जिला अंबाला निवासी एक व्यक्ति ने थाना शाहाबाद में शिकायत दी कि उसकी पत्नी चार नवंबर को शाहाबाद गई थी। वह अभी तक घर पर वापस नहीं आई है। इसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अलग-अलग जगहों से तीन लापता हो गए। जिला अंबाला निवासी एक व्यक्ति ने थाना शाहाबाद में शिकायत दी कि उसकी पत्नी चार नवंबर को शाहाबाद गई थी। वह अभी तक घर पर वापस नहीं आई है। इसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश की, पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
एक अन्य मामले में खेड़ी मारकंडा निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर थानेसर पुलिस को शिकायत दी कि छह नवंबर को उसकी 16 वर्षीय बहन को नामालूम व्यक्ति बहला फुसला कर घर से ले गया है। एक अन्य मामले में गांव लोटनी निवासी ने बताया कि उसकी दोनों लड़कियों को विजय कुमार और सुबा बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।