यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एबीआरसी के मैसेजों को अन्यथा में न ले स्कूल इंचार्ज : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर संतोष शर्मा ने शनिवार को खंड शिक्षा विभाग कार्यालय में क्लस्टर हेड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूस्थला के अंतर्गत आने वाले 11 स्कूलों की बैठक ली।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर संतोष शर्मा ने शनिवार को खंड शिक्षा विभाग कार्यालय में क्लस्टर हेड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूस्थला के अंतर्गत आने वाले 11 स्कूलों की बैठक ली। बैठक में क्लस्टर हेड बूस्थला की एबीआरसी पूजा ने निष्ठा ट्रेनिग, नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा, ई-पीटीएम, स्कूल ग्रांट, मिलन कार्यक्रम, टेबलेट का उपयोग से संबंधित रिपोर्ट बीईओ के समक्ष रखी और क्लस्टर हेड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में विजिट के दौरान मिली कमियों के बारे में भी बताया।
बीईओ थानेसर संतोष शर्मा ने सभी स्कूल हेड को कहा कि एबीआरसी (असिस्टेंट ब्लाक रिसोर्स को-आर्डिनेटर) के मैसेज को अन्यथा में न ले, चूंकि वह मैसेज एबीआरसी का नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग का होता है। इसलिए उनकी ओर से बोला गए प्रत्येक आनलाइन या आफलाइन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-पीटीएम हुए काफी दिन बीत चुके है। लेकिन अभी बूस्थला क्लस्टर हेड के अंतर्गत आने वाले कुछ स्कूलों को छोड़कर किसी ने भी ई-पीटीएम का पूरा डाटा आनलाइन नहीं किया है। उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। स्कूलों में सभी बच्चों को बुलाया जाए।
कोरोना काल में पढ़ाई का स्तर गिरा
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर काफी नीचे गिर गया है। उसे ऊपर उठाने के लिए शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं सभी स्कूल हेड व शिक्षक सक्षम सहयोगी, एबीआरसी व बीआरपी से तहजीब से बात करे, अन्यथा संबंधित स्कूल हेड व शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। बैठक में सक्षम सहयोगी एबीआरसी मोनिका व नीलम मौजूद रही।
