Move to Jagran APP

सतपाल सिंह भट्टी बने हाउसिग बोर्ड के अध्यक्ष

सतपाल सिंह भट्टी को हाउसिग बोर्ड सेक्टर सात फेज- 2 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सेक्टर सात के आम पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से की गई। उनका कार्यकाल तीन साल रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:30 AM (IST)
सतपाल सिंह भट्टी बने हाउसिग बोर्ड के अध्यक्ष
सतपाल सिंह भट्टी बने हाउसिग बोर्ड के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सतपाल सिंह भट्टी को हाउसिग बोर्ड सेक्टर सात फेज- 2 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सेक्टर सात के आम पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से की गई। उनका कार्यकाल तीन साल रहेगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात प्रयास करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर सात के फेज दो की समस्याओं को अक्सर अधिकारी अनदेखा करते है। ऐसे में लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। अब जल्द इन समस्याओं की सूची तैयार कर प्रशासन से इनके समाधान की मांग की जाएगी। इस मौके पर गोपीचंद शर्मा को महासचिव, रामचंद्र सूद को लेखा-निरीक्षक और अमर सिंह जिलोवा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह लाल चंद गोयल, ध्यान सिंह सैनी, प्रारेनवेशर, सतबीर बिबियान, साहब सिंह नरवाल, जिले सिंह सरोये को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नायब सिंह नरवाल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.