कृषि कानूनों की ए-बी-सी भी नहीं जानते राहुल गांधी : संदीप
फोटो-1जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस
फोटो-1जागरण
संवाददाता, कुरुक्षेत्र : खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तीन कृषि बिलों की एबीसी भी नहीं पता है। ऐसे में वे किसानों को सच्चाई नहीं बता सकते हैं। राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस के सभी नेता सिर्फ किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना निशाना साध रहे हैं।
उन्होंने ये बात शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सही मायनों में प्रदेश का किसान भोला-भाला है। उनको धरने प्रदर्शन से कोई मतलब नहीं है। वे अपने खेत में काम करना पसंद करता है, लेकिन कांग्रेस किसानों के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।
राहुल गांधी का हरियाणा के किसानों का हितैषी बनना महज एक छलावा ही रहा। जहां पहले तीन दिन किसानों के साथ संवाद करने की बात रखी थी फिर वह सिमटकर पांच घंटे का रह गया। वे किसानों के हितैषी होते तो यहां पांच-पांच घंटे उनको इंतजार नहीं करवाते। इन कृषि कानूनों का एमएसपी और मंडियों से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कृषि कानूनों से किसानों को कांग्रेस के 55 साल की गुलामी के बाद आजादी दिलाई गई है। अब किसान देश के किसी भी मंडी में अपनी फसल बेच सकेंगे। इतना ही नहीं सरकार ने यह भी स्पष्ट कहा कि प्रदेश से न मंडी प्रथा खत्म होगी और न ही एमएसपी। सरकार हर वर्ष एमएसपी को बढ़ाकर फसल खरीदेगी और मंडियों का भी लगातार विस्तार किया जाएगा।