पाक जाने वाली सदा-ए-सरहद को मिली दो सवारियां
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। समझौता एक्सप्रेस रोकने के बाद अब दिल्ली से लौहार चलने वाली सदा-ए-सरहद को रोकने का ऐलान किया गया है। शनिवार सुबह सदा-ए-सरहद कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई जिसमें केवल दो सवारियां ही सवार थी।
संवाद सहयोगी, पिपली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। समझौता एक्सप्रेस रोकने के बाद अब दिल्ली से लौहार चलने वाली सदा-ए-सरहद को रोकने का ऐलान किया गया है। शनिवार सुबह सदा-ए-सरहद कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई, जिसमें केवल दो सवारियां ही सवार थी। सायं को भारतीय बस दिल्ली पहुंचेगी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान जाने वाली बस कुरुक्षेत्र स्थित पिपली पैराकिट में पहुंची। बस सेवा को बंद करने की हलचल के बाद ऐहतियात के तौर पर पाक यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई। करीब आधा घंटे तक बस पैराकिट में रुकी रही। यात्रियों के साथ बस स्टाफ ने ब्रेकफास्ट किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बस लाहौर के लिए रवाना हुई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को पैराकिट के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। शुक्रवार को दिल्ली से लाहौर गई भारतीय बस में 26 सवारियां थी। जबकि दोपहर को लाहौर से दिल्ली आने वाली पाकिस्तान वाली बस पैराकिट में नहीं रूकी थी। पाक के संचार मंत्री मुराद सईद की ओर से शुक्रवार रात्रि ट्वीट किया गया कि लाहौर से दिल्ली चलने वाली बस सेवा रोक दी गई है। आधा घंटा रूकी बस : अजय मोर
थाना प्रभारी अजय मोर ने बताया कि पाकिस्तान जाने वाली बस पिपली पैराकिट में करीब आधा घंटा रूकी। इस दौरान पैराकिट में कड़ी सुरक्षा रही और दो पायलट गाड़ियों की अगुवाई में पाक बस रवाना हुई। पाक की ओर से बस सेवा बंद करने की सही जानकारी सोमवार को ही पता चल पाएगी। यह है शेड्यूल
भारतीय बस का संचालन दिल्ली परिवहन निगम व पाकिस्तानी बस का पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। दोनों देशों से सोमवार को बसें दिल्ली व लाहौर के लिए रवाना होती हैं। रात्रि ठहराव दिल्ली व लाहौर में होता है। दोनों देशों की बसें वाघा बार्डर अमृतसर से होते हुए दिल्ली व लाहौर पहुंचती हैं। सुबह व सायं को आते-जाते समय कुरुक्षेत्र पैराकीट में ठहराव होता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप