Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान यज्ञ में डाली आहुतियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 13 Mar 2019 06:12 AM (IST)

    जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्री जयराम विद्यापीठ में गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के छठे दिन भी मंत्र साधना शक्ति के साथ गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान यज्ञ में विशेष आहुतियां डाली गई।

    गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान यज्ञ में डाली आहुतियां

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री जयराम विद्यापीठ में गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के छठे दिन भी मंत्र साधना शक्ति के साथ गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान यज्ञ में विशेष आहुतियां डाली गई। विधिवत पूजन कर सर्व जन कल्याण की कामना की गई। गायत्री अनुष्ठान के यजमान उद्योगपति गिरधर गोपाल डालमिया ने परिवार सहित काष्ठ पात्रों द्वारा आहुतियां डालते हुए यज्ञ में विराजमान देवी-देवताओं का आभार व्यक्त किया गया। मुख्य यज्ञशाला में वेदों के महान ज्ञाता आचार्य मायाराम रतूड़ी, आचार्य रणबीर भारद्वाज, सह आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री व सह आचार्य प्रदीप थपलियाल सहित 108 ब्राह्मणों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठानकर्ता के जीवन में सुख-समृद्धि एवं जीवन की हर सफलता की कामना की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री जयराम विद्यापीठ में सात मार्च से चल रहे गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान एवं यज्ञ का समापन 13 मार्च को गोदान, कन्या पूजन एवं यज्ञ पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर यजमान परिवार द्वारा 101 कन्याओं के पूजन के साथ गोदान किया जाएगा। ब्रह्मचारी ने बताया कि विद्वानों एवं संत महापुरुषों द्वारा मानव समाज के मार्गदशन व कल्याण के लिए ही विशेष साधनाएं होती हैं। इस अवसर पर तमिलनाडु से भारतीय एकता एवं अखंडता के लिए सात राज्यों के भ्रमण के लिए निकली राज लक्ष्मी अपने साथियों के साथ विद्यापीठ पहुंची, जिनका यहां विधिपूर्वक सम्मान किया गया। इस मौके पर जयभगवान शर्मा डीडी, देवेंद्र शर्मा, रमेश गुप्ता, पवन गर्ग, टीके शर्मा, एसएन गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिघल, केके गर्ग, कुलवंत सैनी, डीके गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेश सिगला व सुरेंद्र गुप्ता मौजूद थे।