Move to Jagran APP

कर्मचारी संघ के नहीं कराए चुनाव, कर्मचारी संघ नाराज

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में एनआइटी कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं कराए जा सके हैं। चुनाव में देरी का मामला गर्माने लगा है। इसको लेकर 15 मार्च को बुलाई आम सभा में सदस्यों के हंगामे के बाद प्रधान और महासचिव के सभा छोड़कर चले गए थे। इस पर कई सदस्यों ने फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार को शिकायत देगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 06:01 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 06:01 AM (IST)
कर्मचारी संघ के नहीं कराए चुनाव, कर्मचारी संघ नाराज
कर्मचारी संघ के नहीं कराए चुनाव, कर्मचारी संघ नाराज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में एनआइटी कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं कराए जा सके हैं। चुनाव में देरी का मामला गर्माने लगा है। इसको लेकर 15 मार्च को बुलाई आम सभा में सदस्यों के हंगामे के बाद प्रधान और महासचिव के सभा छोड़कर चले गए थे। इस पर कई सदस्यों ने फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार को शिकायत देगा। सदस्यों ने संघ के प्रधान और महासचिव पर जानबूझकर चुनावों में देरी करने के आरोप लगाए हैं।

loksabha election banner

एनआइटी कर्मचारी संघ के 145 सदस्य हैं। संघ के चुनाव गत वर्ष 20 मार्च को हुए थे। ऐसे में नियमानुसार 20 मार्च तक अगली कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाने जरूरी थे। चुनावों का समय नजदीक आने पर 15 मार्च को संघ ने आम सभा बुलाई थी। सदस्य कुलविद्र सिंह ने कहा कि आम सभा में सदस्यों ने कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और उनसे जवाब मांगा था। साल भर कर्मचारी हितों को लेकर एक भी काम न करने पर प्रधान और महासचिव कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद वह आम सभा छोड़कर चले गए। प्रधान और महासचिव के आम सभा छोड़कर चल जाने से इसमें कोई मुद्दा पास नहीं हो पाया। इस अनदेखी पर संघ के सदस्यों ने प्रधान और महासचिव के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द जारी करेंगे चुनावों की तिथि

एनआइटी कर्मचारी संघ के महासचिव प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते एनआइटी बंद रही। आम सभा की बैठक बुलाई थी। कई कर्मचारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह बैठक से बाहर आ गए। चुनाव करवाने के लिए उन्हें पिछले दो साल की आडिट रिपोर्ट फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करानी है। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक की मिनट जारी कर सभी सदस्यों तक भेज दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.