Move to Jagran APP

देव भूमि और गीता स्थली कुरुक्षेत्र से बुलंद होगी नशे के खिलाफ आवाज : रॉकी

हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल ने कहा कि देव भूमि व गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से नशे के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 09:20 AM (IST)
देव भूमि और गीता स्थली कुरुक्षेत्र से बुलंद होगी नशे के खिलाफ आवाज : रॉकी
देव भूमि और गीता स्थली कुरुक्षेत्र से बुलंद होगी नशे के खिलाफ आवाज : रॉकी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल ने कहा कि देव भूमि व गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से नशे के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस जिले में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात शनिवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले उन्होंने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों के अंबाला मंडल की भजन मंडली व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में 15 नए गीत तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में कार्यशालाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में कलाकारों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साथ लगते प्रदेश से चिट्टा नशा प्रदेश में नहीं फैलने दिया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। अगले महीने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

उन्होंने बताया कि तीन से छह मार्च को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की जाएगी। इसमें नशे का सेवन न करने के थीम पर एक प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसमें बेहतर गीत लिखने व गाने वाले कलाकारों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर बेहतर काम कर रही है। इस मौके पर एआइपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.