मोबाइल एप से दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचने में सफल रहा रत्नावली महोत्सव
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रत्नावली महोत्सव 2018 का हर मंच दर्शकों को खींचने में कामयाब रहा। लाखों की संख्या में दर्शकों ने हरियाणवी लोक संस्कृति के इस अनूठे उत्सव का आनंद उठाया। रत्नावली में पहली बार जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सहयोग से किया गया अपणी बात नया प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रत्नावली महोत्सव 2018 का हर मंच दर्शकों को खींचने में कामयाब रहा। लाखों की संख्या में दर्शकों ने हरियाणवी लोक संस्कृति के इस अनूठे उत्सव का आनंद उठाया। रत्नावली में पहली बार जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सहयोग से किया गया अपणी बात नया प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा। पहली बार ऐसा था जब युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने दर्शकों व विशेषज्ञों को हरियाणा की संस्कृति पर संवाद करने के लिए कोई मंच उपलब्ध करवाया।
मोबाइल एप के माध्यम से अनूठा व प्रयोग करने वाले सौरभ ने बताया कि उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि मोबाइल एप के माध्यम से रत्नावली को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा पाएंगे। उन्होंने बताया कि लगातार चार दिनों तक गूगल पर रत्नावली व रत्नावली एप दोनों ट्रेंड में रहे। देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों से लोगों ने रत्नावली को लाइव देखा। गले वर्ष इसके लिए और अच्छा होमवर्क कर इसे एक बड़े मंच के माध्यम से इसे प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इसके लिए युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा का धन्यवाद किया।